मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

जलदाय मंत्री जोशी ने कचरा संग्रहण के लिए 30 नए हूपर को दिखाई हरी झंडी

प्रकाशित: Mar 14, 2022 22:58रिपोर्ट: Navtej TV

जयपुर। नगर निगम जयपुर हेरिटेज में बीवीजी कंपनी को बाहर करने के बाद नगर निगम प्रशासन ने पूरे हैरिटेज क्षेत्र में खुद ने घर घर से कचरा एकत्र करने का काम संभाल लिया है। पीएचईडी मंत्री डॉ. महेश जोशी, महापौर श्रीमती मुनेश गुर्जर, उप महापौर श्री मोहम्मद असलम फारुकी ने सोमवार को सुबह हवामहल जोन के वार्डों में घर-घर कचरा कलेक्शन के लिए 30 नए हूपरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

पीएचईडी मत्री डॉ. महेश जोशी ने बताया कि नियमित रूप से हर घर से कचरा संग्रहण हो, इसके लिए घर घर कचरा संग्रहण व्यवस्था की जीपीएस सिस्टम से मॉनिटरिंग की जा रही है। हमारा टारगेट हर वार्ड में तीन-तीन हूपर देने का है। इनकी रूट चार्ट मैपिंग का काम पूरा कर लिया गया है। जैसे ही कोई रूट चार्ट से हूपर इधर-उधर होगा तो ऐसे हूपर पर पैनल्टी लगाई जाएगी। हमारा टारगेट है कि डोर टू डोर कचरा कलेक्शन नियमित होना चाहिए और समय पर होना चाहिए।

महापौर श्रीमती मुनेश गुर्जर ने बताया कि अब सभी जोन में टेंडर होने के बाद 310 हूपर 100 वार्डाे में कचरा कलेक्शन का काम करेंगे। दरअसल इस बार जो डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए हूपर लगाए गए है वो सभी सीएनजी बेस्ट है । जिस से डीजल चोरी जैसी शिकायतें नहीं मिलेगी साथ में प्रदूषण भी नहीं होगा।

​​​​​​​

कचरा उठाने की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए इन हूपर में गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित किया जाएगा। जबकि जीपीएस होने के कारण इन्हें समय रहते ट्रैक किया जा सकेगा। मंत्री डॉ. महेश जोशी ने कहा कि इससे जयपुर की स्वच्छता में मदद मिल सकेगी। साथ ही हेरिटेज निगम क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकेगा। इस अवसर पर हवामहल जोन के विभिन्न वार्डों के वार्ड पार्षद भी उपस्थित थे।