मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

जयपुर के इन क्षेत्रों में कल नहीं आएगा पानी, मेंटेनेंस के कारण रहेगा शटडाउन

प्रकाशित: Aug 23, 2022 17:07रिपोर्ट: Navtej TV

राजधानी जयपुर में कल 50 फीसदी क्षेत्र में पीने के पानी की सप्लाई नहीं होगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से बीसलपुर जयपुर वॉटर सप्लाई लाइन पर बने पम्पिंग स्टेशन पर कई प्रकार की मरमत का कार्य किया जाएगा। इसी वजह से राजधानी के बड़े क्षेत्र में 24 अगस्त को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक के लिए शटडाउन करने का फैसला किया गया है।

राजस्थान में भारी बारिश, कोटा में बाढ़ के हालात तो बीसलपुर के गेट खोलने की तैयारी

इसके कारण जयपुर शहर में शाम के समय पीने के पानी की सप्लाई भी नहीं होगी। मालवीय नगर सेक्टर, बरकत नगर, आनंदपुरी, जनता कॉलोनी, जवाहर नगर, सिंधी कॉलोनी, गुरूनानकपुरा आदर्श नगर, गोपालबाड़ी, और लालकोठी एरिया में कल शाम को पानी नहीं आएगा।


गोपालपुरा बाइपास के पास सूर्या नगर, महेश नगर, शांति नगर राजेन्द्र नगर,इन्द्रपस्त कॉलोनी और हसनपुरा क्षेत्र के एरिया में पानी की सप्लाई नहीं होगी। मुरलीपुरा, झोटवाड़ा, निवारू, घाटगेट, ब्रह्मपुरी जैसे के इलाकों में भी कल शाम को पानी की सप्लाई प्रभावित होगी।