सर्दी में ओमिक्रॉन के खतरे से बचने के लिए आज से शुरू कर दें इन चीजों का सेवन, नहीं तो...
सर्दी के मौसम में सभी लोगों को डर रहता है कि उनको कई सर्दी—जुकाम उनको जकड़ नहीं और इससे बचने के लिए वह प्रकार के उपाय करते हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों से भारत में कोरोना के कारण कई लोगों की जान चली गयी है और एक बार फिर कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन ने चिंता बढ़ा दी है। अगर आपको इस सर्दी के मौसम में ओमिक्रॉन के खतरे से बचना है तो आपको कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना होगा जो आपको कभी बीमार नहीं होने देग और आपकी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाएगी।
विक्की की दुल्हनियां बनी सुशांत सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड, देखें तस्वीरें
संतरे- सर्दियों के मौसम में संतरे का बहुत ज्यादा उत्पादन होता है और यह बड़ी आसानी से कम पैसों में मिल जाता है। सर्दी के मौसम में आपको फाइबर, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी बढ़ाने वाले संतरे का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इसके सेवन से आपके शरीर में किसी प्रकार का इंफेक्शन होने का खतरा कम हो जाता है।
चाय - भारत में चाय का सेवन सभी लोग करते है लेकिन सर्दियों के मौसम में गर्मा-गर्म चाय पीना सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। चाय के सेवन से आपके शरीर में गर्मी रहती है और यह आपको सर्दी—जुकाम से बचाती है। अगर आपका गला खराब है तो आप चाय में लौंग, दालचीनी, काली मिर्च के साथ तुलसी और कई मसालों का इस्तेमाल करके अपना गला ठीक कर सकते हैं।
लहसुन - लहसुन का सेवन करने से आपको बहुत ज्यादा फायदा होता है और सर्दी के मौसम में आप इसका सेवन करेंगे तो आप कभी भी बीमार नहीं होंगे। छोटे बच्चों के लिए भी लहसुन का सेवन करना फायदेमंद होता है तो आप अपने खाने में या इसे आग में पका कर इस्तेमाल कर सकते हैं।

हल्दी - हल्दी में भरपूर मात्रा में औषधीय गुण होते है जो आपको बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं। इसमें एंटीऑक्सिडेंट और एंटीसेप्टिक गुण होते है जो आपकी पाचन शक्ति को बढ़ाने के साथ इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में कारगर होती है। रात के समय में इसका सेवन दूध के साथ करने से आप ओमिक्रॉन जैसे वायरस से अपने आप को बचा सकते हैं।





