26 मार्च को होने वाली महिला exhibition पर ग्रेटर पार्षद प्रियंका ने दी जानकारी
26 मार्च को विद्याधर नगर सेक्टर sector 4 में ब्रहृमण समाज की ओर से exhibition का कार्यक्रम रखा है। इस कार्यक्रम में महिलाओं के विकास को लेकर चर्चा होगी और लघु उद्धोग के लिए प्रस्तुतीकरण सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस सेमिनार के लिए सभी को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम को लेकर ग्रेटर पार्षद प्रियंका अग्रवाल ने जानकारी दी है और बताया है कि इस exhibition के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा जाएगा और उसका सहयोग किया जाएगा।

इसमें महिलाओं के विकास को लेकर चर्चा होगी कि उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए किस प्रकार उनका सहयोग करें और उनको आगे बढ़ाने का प्रयास करें। आज के दौर में महिलाएं भी पुरूषों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है तो उनका हौसला बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है। हृदय रोग विशेषज्ञ, भाजपा प्रदेश महिला कार्यकारिणी सदस्य और समाजसेवी डॉ शलिनी तोमर गर्सा भी इस कार्यक्रम में शामिल होगी।





