मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

अनियंत्रित कार ने मचाई तबाही

प्रकाशित: Jun 23, 2026 19:25रिपोर्ट: Mr. Reporter

नवलगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बलवंतपुरा फाटक पर हुए बड़े हादसे के बाद अब बलरिया मोड़ पर एक और भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है। यहां एक कार ने पहले बाइक को टक्कर मारी, फिर होटल के बाहर खड़ी कैम्पर गाड़ी और विज्ञापन पोल से जा टकराई। हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नवलगढ़ के जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर किया गया है।झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ कस्बे के बलरिया मोड़ पर यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब सीकर की ओर से झुंझुनूं जा रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार ने सबसे पहले आगे चल रही बाइक को जोरदार टक्कर मारी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। बाइक पर दो महिलाएं और एक पुरुष सवार थे, जो नवलगढ़ से झुंझुनूं की ओर जा रहे थे। इसके बाद भी कार नहीं रुकी और होटल के बाहर खड़ी एक कैम्पर गाड़ी को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई।अनियंत्रित कार आखिरकार सड़क किनारे लगे एक विज्ञापन पोल से टकराकर रुकी। टक्कर के कारण कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को तुरंत कैम्पर गाड़ी से नवलगढ़ के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए तीनों को सीकर रेफर कर दिया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायल परिवार फुसखाणी गांव का बताया जा रहा है।फिलहाल तीनों घायलों का सीकर में इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।