मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

17 नवंबर राशिफल: इन राशियों पर बरसेगा पैसा तो इनको होगा नुकसान, जानें अपनी राशि का हाल

प्रकाशित: Nov 16, 2021 17:25रिपोर्ट: Navtej TV
आज 17 नवंबर 2021, बुधवार का दिन और 10 बजे तक कार्तिक शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है तो उसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू होगी। आज का दिन आपके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव ला सकता है और आपका शुभ रंग लाल और हरा है।

मेष – आज का दिन लाभ भरा होगा। सामाजिक स्थिति मजबूत होने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों की मदद करने में आपका खर्च बढ़ेगा।
वृषभ – नौकरी में विवाद की स्थिति हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर अच्छी खबर मिलेगी। आपकाे धन लाभ होगा और सगे संबंधियों की ओर से खुशखबरी मिल सकती है।
मिथुन – स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है और सगे—संबंधियों का आना हो सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

कर्क – युवाओं को नौकरी मिलने के आसार बन रहे हैं और इससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आमदनी में वृद्धि होगी और व्यवसाय संबंधी यात्रा सफल रहेगी।
सिंह – आज आप का दिन अच्छा गुजरेगा और धार्मिक कार्य में व्यस्ता रहेगी। सरकारी काम पूरे होने से जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा।
कन्या – लेन-देन में आपको सावधानी बरतनी होगी। नया काम शुरू करने में जल्दबाजी न करें औरर जीवनसाथी की बात पर अच्छे से विचार करें।
तुला— आसानी से काम होगा तो दफ्तर में आपकी प्रशंसा होगी। जीवनसाथी के साथ मधुर व्यवहार करें और उसके साथ कई बाहर जाने का योग बन रहा है।
वृश्चिक – कैरियर से जुड़ी चिंता दूर होगी और आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।अनजान लोगों से दूरी बनाए रखने से आपका फायदा होगा।

धनु – अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। अपनों का साथ मिलेगा। बच्चों के भविष्य में बड़ा फेरबदल होगा।
मकर – विद्यार्थियों का खर्च ज्यादा हो सकता है। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी लेकिन यात्रा करने के दौरान आपको सावधानी बरतनी होगी। जीवनसाथी मिलने के संकेत मिल रहे हैं।
कुंभ– सेहत का ख्याल रखें। रिश्तेदारों के सहयोग से आपको नया जीवन साथी मिलेगा।
मीन – आपकी कोशिश से कई लोगों के काम पूरे होंगे और आपकी सराहना होगी। शादी होने के पूरे संकेत मिल रहे हैं।