केंद्र के अध्यादेश पर भड़की आप,पीएम मोदी को कहा तानाशाह
दिल्ली और केंद्र सरकार के बीच चल रही है जंग अब फिर से कोर्ट में जा पहुंची है। पिछले दिनों सर्वोच्च अदालत ने दिल्ली में अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग करने का अधिकार दिल्ली सरकार को मिला था। लेकिन इस फैसले के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा अध्यादेश लाए जाने पर आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। इस अध्यादेश के आते ही AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने वीडियो जारी कर पीएम मोदी को तानाशाह कहा हैं।
दिल्ली में अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग का अधिकार एक बार फिर से दिल्ली सरकार से छीन गया है क्योंकि केंद्र सरकार ने नए अध्यादेश के जरिए अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के अधिकार फिर उपराज्यपाल को दे दिए हैं।
संजय सिंह ने कहा, पीएम मोदी ने एक बार फिर साबित किया है कि वह एक तानाशाह हैं। यह फैसला दिल्ली की जनता को बड़ी परेशानी देगा। बीजेपी के लोग ना अदालत मानते हैं ना संविधान मानते हैं। चुनी हुई सरकार को अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार मिलना चाहिए। दिल्ली की जनता सब देख रही है किस तरह से लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है।
RBSE 12th Result 2023: सोनिका सामोता ने 97.40 प्रतिशत अंक लाकर किया टॉप
हमें सर्वोच्च न्यायालय से उम्मीद है और एक बार फिर निश्चित रूप से इस अध्यादेश के खिलाफ हमारी जीत होगी। इस मामले में केंद्र सरकार का यह अध्यादेश सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना है। चुनी सरकार के पास यह शक्तियां होनी चाहिए।





