मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
मध्य प्रदेश

8 साल की मासूम से दुष्कर्म, पड़ोसी पर पॉक्सो में केस

प्रकाशित: Sep 02, 2026 17:00रिपोर्ट: Mr. Reporter

श्योपुर से बेहद गंभीर खबर सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति जिसका नाम नन्दकिशोर पर है। घटना की सूचना पीड़ित के परिजनों ने पुलिस को दी, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। घटना दोपहर की बताई जा रही है। आरोप है कि पड़ोसी व्यक्ति देवकीनंदन ने बालिका को मिठाई खिलाने के बहाने अपने घर पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बालिका ने अपने परिजनों को आपबीती बताई। परिजन तत्काल उसे लेकर कोतवाली थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध क्रमांक 0295/2026 दर्ज किया ओर आरोपी के खिलाफ धारा 65(2), 127(2) बीएनएस और धारा 5(एम)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल के लिए जिला अस्पताल से न्यायालय पेश कर जेल भेजा है ।