मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
मध्य प्रदेश

मजदूरी का लालच देकर महिला को ठगा

प्रकाशित: Jun 16, 2026 18:23रिपोर्ट: Mr. Reporter

इंदौर के चंदन नगर थाना पुलिस ने मजदूरी का काम दिलाने का झांसा देकर महिला के चांदी के आभूषण हड़पने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 500 ग्राम चांदी के आभूषण और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है।पुलिस के अनुसार 12 जून 2026 की सुबह खजराना चौराहे पर मजदूरी के लिए खड़ी एक महिला को आरोपी ने जैन मंदिर में खाना बनाने का काम दिलाने का लालच दिया। आरोपी ने महिला को प्रतिदिन 600 रुपये मजदूरी मिलने की बात कहकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया और उसे विभिन्न स्थानों से होते हुए सिंहासा क्षेत्र ले गया वहां आरोपी ने महिला से कहा कि मंदिर में गहने पहनकर काम करने की अनुमति नहीं है। इस बहाने उसने महिला से चांदी के आभूषण उतरवाकर अपने पास रख लिए और मंदिर में बात करने का कहकर मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद महिला को ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद उसने अपने पति और डायल-112 को सूचना दी ...मामले में चंदन नगर थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की जांच के दौरान पुलिस टीम ने महिला द्वारा बताए गए मार्ग पर लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तथा उसकी मोटरसाइकिल की पहचान की। इसके बाद घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 500 ग्राम चांदी के कड़े बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 32 वर्षीय जितेंद्र राठौर निवासी कृष्ण बाग कॉलोनी, वर्तमान निवासी संस्कृति रॉयल बाग, राऊ के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से अन्य संभावित वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।