मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
मध्य प्रदेश

गिरफ्तारी के बाद थाने से भागा आरोपी

प्रकाशित: Jul 01, 2026 18:47रिपोर्ट: Mr. Reporter

इंदौर के द्वारकापुरी थाने से पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अवैध शराब के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी मंगलवार को पुलिस संतरी को चकमा देकर थाने से फरार हो गया। आरोपी हथकड़ी से अपना हाथ निकालकर भाग निकला, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।दरअसल इंदौर की द्वारकापुरी पुलिस ने सोमवार रात अहीरखेड़ी निवासी साबिर उर्फ गज्जू को अवैध शराब के मामले में गिरफ्तार किया था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। मंगलवार को थाने में उसे हथकड़ी लगाकर बैठाया गया था। इसी दौरान उसने चुपचाप अपना हाथ हथकड़ी से निकाल लिया और संतरी को चकमा देकर फरार हो गया। घटना का पता चलते ही थाने में अफरा-तफरी मच गई और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में रवाना की गईं और आसपास के इलाकों में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सोमवार को ही पुलिस ने चेतन नाथ नामक आरोपी को आठ किलो गांजा, 19 लाख रुपये नकद, ब्राउन शुगर और 22 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। साबिर को उसी के पास बैठाया गया था, तभी उसने मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफलता हासिल कर ली। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।