मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

राजस्थान के 1 लाख टीचर्स को मिलेगी AI ट्रेनिंग

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानि की AI आधारित शिक्षा की शुरुआत होने जा रही है। शिक्षा विभाग ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में प्रदेश के 10 जिलों के करीब एक लाख शिक्षकों को AI का प्रशिक्षण देने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत शिक्षकों को AI टूल्स के इस्तेमाल, बेहतर लेसन प्लान तैयार करने, छात्रों के स्तर के अनुसार गतिविधियां बनाने और मूल्यांकन प्रक्रिया को आसान बनाने की जानकारी दी जाएगी। AI की मदद से यह भी पता लगाया जा सकेगा कि किसी छात्र को किस विषय में ज्यादा मेहनत और अतिरिक्त सहायता की जरूरत है।

प्रकाशित: Jul 19, 2026 16:18रिपोर्ट: Monika Rathorerajasthan

मुख्य बातें

  • 1 लाख शिक्षकों की ट्रेनिंग: राजस्थान में करीब 1 लाख सरकारी शिक्षकों को AI का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • 10 जिलों में शुरुआत: AI आधारित शिक्षा का पायलट प्रोजेक्ट पहले चरण में 10 जिलों में शुरू होगा।
  • AI से पढ़ाई आसान: AI की मदद से लेसन प्लान, मूल्यांकन और छात्रों की जरूरतों का विश्लेषण किया जा सकेगा।

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में AI से बदलेगी पढ़ाई, एक लाख शिक्षकों को मिलेगी ट्रेनिंग:

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानि की AI आधारित शिक्षा की शुरुआत होने जा रही है। शिक्षा विभाग ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में प्रदेश के 10 जिलों के करीब एक लाख शिक्षकों को AI का प्रशिक्षण देने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत शिक्षकों को AI टूल्स के इस्तेमाल, बेहतर लेसन प्लान तैयार करने, छात्रों के स्तर के अनुसार गतिविधियां बनाने और मूल्यांकन प्रक्रिया को आसान बनाने की जानकारी दी जाएगी। AI की मदद से यह भी पता लगाया जा सकेगा कि किसी छात्र को किस विषय में ज्यादा मेहनत और अतिरिक्त सहायता की जरूरत है। वहीं, छात्रों को AI के काम करने के तरीके, सही उपयोग, डिजिटल सुरक्षा, साइबर सिक्योरिटी और ऑनलाइन जानकारी की सत्यता जांचने के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत उदयपुर में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम से की गई, जहां प्रदेश की 34 जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थानों (DIET) की फैकल्टी को ट्रेनिंग दी गई। अब ये मास्टर ट्रेनर अपने-अपने जिलों में शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे और धीरे-धीरे यह कार्यक्रम पंचायत स्तर तक सरकारी स्कूलों में पहुंचाया जाएगा। शिक्षा विभाग के मुताबिक AI के उपयोग से शिक्षकों का समय बचेगा और वे छात्रों के साथ अधिक गुणवत्तापूर्ण तरीके से जुड़ सकेंगे। भविष्य में राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद राज्य की जरूरतों के अनुसार अपना AI प्रशिक्षण मॉड्यूल और पाठ्यक्रम भी तैयार करेगा, जिसे प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लागू करने की योजना है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

राजस्थान में AI प्रशिक्षण किसे दिया जाएगा?

सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और छात्रों को

AI शिक्षा का पायलट प्रोजेक्ट कितने जिलों में शुरू किया जाएगा?

10 जिलों में