मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

अक्षय तृतीया पर इस काम को करने से होगी पैसों की बारिश

प्रकाशित: Apr 22, 2023 18:16रिपोर्ट: Navtej TV

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के पर्व के रूप में पूरे देश में मनाई जाती है। इस दिन का कई प्रकार से महत्व और इसको मनाने के पीछे कई कारण जो आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते है। इस दिन बद्रीनाथ के कपाट खुलते हैं, वृदांवन में बांके बिहारी के चरण दर्शन होते है तो शादी के लिए सबसे शुभ मुहुर्त होता है।

1. इस दिन विष्णु भगवान की पूजा करने से आपको जीवन में सभी प्रकार की समस्याएं हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी। अगर आपके जीवन में किसी प्रकार की समस्या है तो आप इस दिन से उनकी पूजा करनी शुरू कर दें।

2. अक्षय तृतीया के दिन सोने और चांदी के अभूषण खरीदना बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से आपके घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और समृद्धि आती है।

चोरों ने चोरी से पहले किया ऐश फिर ले गए लाखों का Cash

3. अक्षय तृतीया के दिन नया व्यापार शुरू करना और नई नौकरी करना भी अच्छा माना जाता है। इसके साथ आप अपने नए घर को खरीदने का सपना भी इस दिन पूरा कर सकते हैं।

4. अक्षय तृतीया के दिन लाल कपड़े में बांधकर एक ​चांदी का सिक्का तिजोरी में रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके घर में हमेशा पैसों की आवक बनी रहती है।