मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
मध्य प्रदेश

एएनएम एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर एवं सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन

प्रकाशित: Aug 25, 2026 12:54रिपोर्ट: Mr. Reporter

छिंदवाड़ा। संयुक्त एएनएम एसोसिएशन द्वारा सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान एएनएम कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं का शीघ्र निराकरण किए जाने की मांग की।संयुक्त एएनएम एसोसिएशन की उपाध्यक्ष राजकुमारी धुर्वे ने बताया कि एएनएम कर्मचारियों को वर्ष 2016 से नर्सिंग ट्रेडर्स से हटा दिया गया था। एसोसिएशन की प्रमुख मांग है कि उन्हें पुनः नर्सिंग ट्रेडर्स में शामिल किया जाए। इसके साथ ही लंबे समय से चली आ रही वेतन विसंगति को दूर करने और कर्मचारियों का वेतनमान समय पर लागू करने की मांग भी ज्ञापन के माध्यम से की गई।उन्होंने बताया कि एएनएम द्वारा लगातार ऑनलाइन कार्य संपादित किए जाते हैं, लेकिन इन कार्यों का इंसेंटिव सीएचओ को दिया जाता है। एसोसिएशन ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मांग की कि ऑनलाइन कार्य करने वाली एएनएम को ही उसका उचित इंसेंटिव प्रदान किया जाए।एसोसिएशन ने शासन एवं स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि एएनएम कर्मचारियों की सभी समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर जल्द निराकरण किया जाए, ताकि उन्हें अपने कार्य के अनुरूप उचित वेतनमान एवं सुविधाएं मिल सकें।