मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

अंता मांगरोल विधानसभा में संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई

प्रकाशित: Jun 16, 2026 17:17रिपोर्ट: Mr. Reporter

बारां जिले के अंता में रावण जी चौक स्थित कृष्णा रिसॉर्ट में अंता मांगरोल विधानसभा संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व राजस्थान सहप्रभारी पूनम पासवान रही।वही विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक प्रमोद जैन भाया रहे,कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा ने की।पूर्व मंत्री व अंता विधायक प्रमोद जैन भाया ने संगठनात्मक बैठक में कहा कि सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता आगामी चुनावों के लिए तैयार हो जाए,सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता नगर पालिका,पंचायत चुनाव सहित आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत दिलवानी है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि में पहले भी कांग्रेस में था ,ओर रहूंगा,में मरते दम तक अंता विधानसभा की जनता की सेवा करता रहूंगा, उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावो में जीत का मूल मंत्र दिया और कहा कि देश में जो हालात बन रहे हैं वो सभी के सामने हैं, जब कांग्रेस सरकार रही तब अंता विधानसभा में उपजिला अस्पताल, गांव गांव तक सड़के, शुद्ध पेयजल ,बिजली,खाद बीज की कभी कमी नहीं आई।भाया वर्तमान सरकार पर जमकर बरसे और विफलताओ को गिनाया।ओर कार्यकर्ताओं से कहा कि आमजन से कड़ी से कड़ी जोड़कर उनके सुख दुख में साथ रहे ओर उनके काम करते रहे।कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा ने कहा कि 2028 में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार और 2029 में देश में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है।उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन से ही पार्टी को मजबूती मिलती है,आगामी नगर पालिका,सरपंच,सहित कई चुनावों में कांग्रेस का परचम लहराना है।
कांग्रेस नगर अध्यक्ष ललित गालव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संगठनात्मक गतिविधियों को ओर तेज करने के लिए बैठक आयोजित हुई।बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बताया कि किसानों को खाद नहीं मिल रही,डीजल पेट्रोल की कमी आ चुकी है,किसानो को डीजल बराबर नहीं पा रहा,हाल ही में नागदा पेयजल योजना का जब निरीक्षण किया तो भीषण गंदगी सामने आई। निरीक्षण के बाद पिछले 4 दिनों से प्लांट को बंद कर साफ सफाई का काम किया गया जो अभी भी चल रहा,अस्पताल में जरूरत की दवाइयां खत्म हो रही हैं। राजस्थान सरकार पूर्ण रूप से फेल हो चुकी है सरकार संभल नहीं रही,देश में महंगाई तेजी से बढ़ रही है।
कांग्रेस संगठनात्मक बैठक में कई कांग्रेस नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए विपक्ष की सरकार पर जमकर तंज कसते हुए पेट्रोल,गैस सिलेंडर,किसान के लिए खाद, महंगाई,नीट पेपर,सहित कई मुद्दों को गिनाते हुए विपक्ष पर जमकर बरसे।वही सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बुधवार को कोटा में आयोजित राहुल गांधी के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।इस दौरान पीसीसी सदस्य सहित अंता,सीसवाली,मांगरोल से कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।