WhatsApp स्टेटस पर लगाया औरंगजेब तो जल उठा कोल्हापुर, ऐसें शुरू हुआ विवाद
मुगल बादशाह औरंगजेब की तारीफ करने वाले वाट्सऐप स्टेटस की खबर आग की तरह पूरे शहर में फैली तो लोगों का गुस्सा बढ़ गया है। इसके बाद महाराष्ट्र के कोल्हापुर में लोगों का गुस्सा इतना बढ़ गया की उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर छत्रपति शिवाजी महाराज चौक को जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे हिंदू सगठनों की मांग है कि ऐसे लोगों के कारण समाज में तनाव बढ़ रहा है।
हिंदू संगठनों ने कोल्हापुर बंद बुलाया था लेकिन इस बाद दौरान नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने उपद्रव करने वालों पर लाठीचार्ज करने के साथ आंसू गैस के गोले छोड़कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस पूरे मामले पर सीएम शिंदे ने जानकारी ली है और डीजीपी को हालात पर नजर बनाए
इस घटना की मुख्य वह तीन युवक बताए जा रहे है जिन्होंने औरंगजेब की तारीफ करने वाले वाट्सऐप स्टेटस डाले थे। इसके बाद यह यह वीडियो तेजी से वायरल होने लग गया जिसके कारण हिंदू संगठनों ने यह फैसला किया। इस मामले को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है और एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून और व्यवस्था की हालात खराब है और गृह मंत्रालय संभालने में नाकाम हुए है।
Jaipur News: प्रदेश के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी- यादव
सीएम शिंदे ने शांति बनाए रखने की अपील करते हुए दोषियों पर सख्त एक्शन का भरोसा दिया है।
इस मामले को लेकर मैं अधिकारियों के साथ संपर्क में हूं। राज्य में शांति रहे और आनंद बनाए रखने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है। इससे पहले अहमदनगर में एक जुलूस के दौरान औरंगजेब के पोस्टर लहराए गए थे और इसको लेकर भी केस दर्ज हुआ था। लगातार ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने की साजिश रची जा रही है।





