मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

अवैध पटाखा फैक्ट्री केस में बड़ा खुलासा

प्रकाशित: Jun 17, 2026 14:14रिपोर्ट: Mr. Reporter

जयपुर के खोह-नागोरियान के करीम नगर स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में लगी आग में 8 लोगों की जान चली गई थी। इस मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी कय्यूम खान को आज कोर्ट में पेश किया गया है। आरोपी कय्यूम खान ने कोर्ट में बताया की उसने फैक्ट्री को किराए पर दिया था। उसमें उसकी कोई हिस्सेदारी नहीं थी। फैक्ट्री में लगी आग और 8 लोगों की जान गंवाने की घटना से वह डर गया और पुलिस से बचकर भाग गया था। जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस जांच में सामने आया है कि हादसे के बाद कय्यूम खान गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। वह अपनी पहचान छिपाने के लिए कच्ची बस्तियों और सुनसान इलाकों में सहारा लेता रहा और परिचितों से भी दूरी बनाए हुए था। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि फरारी के दौरान उसके पास पैसे खत्म हो गए थे, जिसके बाद उसने कचरा बीनकर खाने-पीने का इंतजाम किया। पुलिस ने लंबे समय तक तलाश के बाद उसे गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक नौ एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई के लिए एडिशनल डीसीपी अलोक सिंघल के सुपरविजन में मालवीय नगर एसीपी विनोद शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. इस घटना के बाद से पुलिस पूरे इलाके में डोर-टू-डोर सर्वे कर रही है. इस बीच इस बीच पुलिस ने बड़ी मात्रा में नकली पनीर जब्त किया है. वहीं, थाना इलाके में संचालित करीब 30 गोदामों को सीज किया गया है