गंगा दशहरा पर बन रहा है ये संयोग, भूलकर ना करें ये गलतियां
30 मई को ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल होगा क्योंकि यह साल का अंतिम बड़ा मंगल भी बताया जा हरा है। ज्योतिशास्त्र के अनुसार बताया जा रहा है कि इस दिन बेहद खास संयोग बनेगा क्योंकि इस दिन हनुमान जी ने बूढ़े वानर का रूप लेकर भीम से युद्ध करके उसका अहंकार तोड़ दिया था। इस वजह से वीर हनुमान की पुजा की जाती है। ज्येष्ठ मास में आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल भी कहा जाता है। इसे बुढ़ा मंगल भी कहा जाता है।
बड़े मंगल और गंगा दशहरा का एक दिन होना एक बहुत ही अच्छा संयोग है।
गंगा दशहरा का त्योहार ज्येष्ठ शुक्ल की दशमी को मनाया जाता है और इसी दिन साल के आखिरी बड़े मंगल के दिन का होना बेहद शुभ संयोग है। इस दिन व्रत करने से आपको गंगा मां और हनुमाजी की कृपा मिलेगी। इतने शुभ दिन आप गलती से ऐसा काम कर बैठते है जो आपको बर्बाद कर सकता है। बड़े मंगल को व्रत रखकर हनुमान जी की पूजा अर्चना करने से आपको मनचाहा फल मिलेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, चोला चढ़ाने के साथ लाल वस्त्र का दान करने पर विशेष लाभ होगा।
आखिर कब पूरी होगी कर्मचारियों की मांग?
भूलकर न करें ये 3 गलतियां
1. बड़े मंगल के दिन आपको किसी प्रकार का पाप नहीं करना चाहिए साथ में पैसों का लेन देन कभी नहीं करें। अगर आप इस दिन कुछ गलत करते है तो आपकी आर्थिक परिस्थिति खराब हो सकती है।
2. बड़े मंगलवार के दिन आपको शराब और मांस का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपकी बर्बादी शुरू हो सकती है।
3. बड़े मंगलवार के दिन काले रंग के वस्त्र पहनने से बचना चाहिए और साथ ही क्रोध नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सेहत तो बिगड़ेगी आपको भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।





