बीजेपी सांसद बृजभूषण के खिलाफ जंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन, जानें पूरा घटनाक्रम
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एक बार फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों ने न्याय के लिए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इससे पहले भी इन्होंने न्याय की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया था लेकिन उस समय उनको उचित कार्रवाई का भरोसा दिया गया था,
लेकिन इसके बाद भी उनको न्याय नहीं मिला तो उन्होंने फिर से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। रविवार की रात सड़क पर बिताई और वहीं सो गए। विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने लोगों से समर्थन मांगा और जंतर-मंतर आने के लिए कहा है।
दिल्ली पुलिस ने सांसद बृजभूषण पर लगे आरोपों की जांच कर रही है। पहले इस घरने प्रदर्शन में किसी राजनीतिक दलों को नहीं आने दिया था लेकिन इस बार सबका सहयोग मांगा गया है। वहीं हरियाणा की खाप पंचायतों से समर्थन मांगा जा रहा है।
पहलवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि तीन महीने से इंसाफ का इंतजार किया जा रहा है लेकिन अब तक उनको न्याय नहीं मिला। कुछ दिन पहले कई महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज कराने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की जो गलत है।
Police के सामने खालिस्तानी समर्थक ने किया Surrender
विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने बृज भूषण शरण सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह महिला रेसलर्स का यौन उत्पीड़न करता है। जब हम इसके खिलाफ आवाज उठाने जाते तो हमे धमकाया जाता लेकिन अब हम उससे लड़ेंगे।
इन आरोपों को बृजभूषण सिंह ने खारिज करते हुए कहा था कि अगर किसी का यौन शोषण हुआ है तो वह फांसी के फंदे पर लटकने के लिए तैयार है। इस मामले को लेकर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों को विश्वास दिलाया था कि उनको न्याय मिलेगा जो दोषी होगा उसे सजा मिलेगी।





