मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

मूली खाने से नहीं होगी कैंसर और शुगर जैसी बीमारियां, जानिएं इसके फायदे

प्रकाशित: Nov 17, 2021 12:08रिपोर्ट: Navtej TV
सर्दी के मौसम में मूली को कई लोग सलाद के रूप में इस्तेमाल करते है तो कई लोग इससे दूरी बनाकर रखते है। कई लोगों इसकी बदबू के कारण अपना मुंह फेर लेते है तो कई लोग इसको परांठे और सब्जी के रूप में खाना पसंद करते हैं। जो लोग इसको खाने से बचते है उनको शायद इसके फायदों के बारे में जानकारी नहीं है तो आज हम आपको इससे होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. कैंसर से बचाव: मूली का सेवन करने से आप कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से अपना बचाव कर सकते हैं। इसके सेवन से आपके शरीर में कई पोषक तत्व आपके खून में फैल जाते है जो कैंसर से आपका बचाव करते हैं।
2. ब्लड प्रेशर मरीजों के लिए फायदेमंद: मूली में बहुत ज्यादा मात्रा में पोषक तत्व होते है जो उच्च रक्चाप को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। डॉक्टरों का मानना है कि मूली में भरपूर मात्रा में पोटैशियम तत्व होते है जो आपके शरीर में सोडियम-पोटैशियम के अनुपात को संतुलन रखते हुए ब्लड प्रेशर नियंत्रित करते हैं।
3. शुगर मरीजों के लिए फायदेमंद: आज के समय सभी लोग शुगर जैसी बीमारी से ग्रसित है और उनको इससे बचने के लिए रात दिन दवाइयों का इस्तेमाल करना पड़ता हैं। लेकिन शुगर मरीज मूली का सेवन करते है तो शुगर कभी नहीं बढ़ेगा और आपका दवाईयों का खर्चा कम होगा।
4. खांसी ठीक करने का इलाज: सर्दी के मौसम सबसे ज्यादा परेशानी खांसी से होती है और इसके कारण उनके शरीर कफ जम जाता है। अगर आपको शरीर के अंदर जमा कफ बाहर निकालना है तो आप मूली का सेवन जरूर करें।