मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

जयपुर के बाद जोधपुर, कोटा और उदयपुर में भी शुरू होगी भारत टैक्सी

प्रकाशित: Jul 16, 2026 18:10रिपोर्ट: Monika Rathore

राजस्थान में सहकारी मॉडल पर आधारित 'भारत टैक्सी' सेवा का विस्तार अब जयपुर के बाद जोधपुर, कोटा और उदयपुर तक होगा जिसका जयपुर में इसी महीने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इसके आधिकारिक शुभारंभ करेंगे, जबकि जोधपुर में मैपिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है और ड्राइवरों का रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है। कंपनी के मुताबिक अगस्त के अंत तक जोधपुर में सेवा शुरू हो जाएगी, वहीं कोटा और उदयपुर में भी जल्द मैपिंग और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर संचालन शुरू किया जाएगा। शुरुआती चरण में तीनों शहरों में करीब 3-3 हजार कैब, ऑटो और बाइक ड्राइवरों को जोड़ा जाएगा। खास बात यह है कि 'भारत टैक्सी' सहकारी मॉडल पर संचालित होगी, जिसमें ड्राइवर 500 रुपए में कंपनी के पांच शेयर खरीदकर सदस्य बन सकेंगे। इससे उन्हें बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चुनाव में वोट डालने, चुनाव लड़ने और कंपनी के मुनाफे में हिस्सेदारी का अधिकार मिलेगा। कंपनी के अनुसार हर राइड की 100 प्रतिशत कमाई ड्राइवर को मिलेगी और उसे केवल सामान्य दैनिक, साप्ताहिक या मासिक सदस्यता शुल्क देना होगा। साथ ही महिलाओं को भी ड्राइवर के रूप में जोड़ने की योजना है। हालांकि, विभिन्न शहरों के लिए किराया अभी तय नहीं किया गया है, लेकिन दावा किया गया है कि यह मौजूदा कैब सेवाओं की तुलना में अधिक किफायती साबित होगा।