मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

जोधपुर को मिली बड़ी सौगात नया एयरपोर्ट शुरू

प्रकाशित: Jul 04, 2026 18:44रिपोर्ट: Monika Rathore

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए अत्याधुनिक टर्मिनल भवन का उद्घाटन करते हुए राजस्थान की हवाई कनेक्टिविटी को नई मजबूती प्रदान की है आपको बता दे करीब 480 करोड़ की लागत से तैयार यह टर्मिनल भवन 23 हजार वर्गमीटर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है और इसकी वार्षिक यात्री क्षमता 20 लाख है। राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक वास्तुकला से प्रेरित इस टर्मिनल में आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ ऊर्जा दक्षता, जल संरक्षण और हरित भवन निर्माण जैसी विशेषताओं को भी शामिल किया गया है। सरकार के मुताबिक नए टर्मिनल के शुरू होने से पश्चिमी राजस्थान में पर्यटन, व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, साथ ही क्षेत्र की हवाई कनेक्टिविटी भी पहले से अधिक मजबूत होगी।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने 'उड़े देश का आम नागरिक यानि उड़ान योजना के संशोधित स्वरूप का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय हवाई सेवाओं को मजबूत करने के लिए अगले 10 वर्षों में ₹28,840 करोड़ का निवेश किया जाएगा, जिससे देशभर में विमानन आधारित विकास को नई गति मिलेगी। योजना के तहत छोटे शहरों और दूर-दराज के क्षेत्रों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि आम नागरिकों के लिए हवाई यात्रा अधिक सुलभ और किफायती बन सके।

सरकार ने संशोधित उड़ान योजना के तहत देशभर में 100 नए हवाई अड्डों के विकास का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा दुर्गम और सीमावर्ती क्षेत्रों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए 200 आधुनिक हेलीपैड भी विकसित किए जा सके क्षेत्रीय उड़ानों को आर्थिक रूप से व्यवहारिक बनाए रखने के लिए एयरलाइन कंपनियों को ₹10 हजार करोड़ से अधिक की वायबिलिटी गैप फंडिंग सहायता जारी रहेगी। केंद्र सरकार के अनुसार इन पहलों से देश के विमानन क्षेत्र को नई गति मिलेगी, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी और पर्यटन, व्यापार तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा लाभ मिलने की बड़ी उम्मीद है..