मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

बीसलपुर बांध में लगातार बढ़ रहा जलस्तर पेयजल संकट से मिलेगी बड़ी राहत

प्रकाशित: Jul 06, 2026 18:13रिपोर्ट: Monika Rathore

राजस्थान की लाइफलाइन माने जाने वाले टोंक जिले के बीसलपुर बांध में मानसून के साथ लगातार पानी की आवक जारी है, जिससे जयपुर, अजमेर, टोंक समेत लाखों लोगों के लिए पेयजल संकट से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। सोमवार सुबह 6 बजे तक बांध का जलस्तर 313.69 आरएल मीटर दर्ज किया गया है जबकि इसकी पूर्ण भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। वर्तमान में बांध अपनी कुल क्षमता का करीब 67.56 प्रतिशत भर चुका है और इसमें 38 टीएमसी की कुल क्षमता के मुकाबले 26.148 टीएमसी पानी उपलब्ध है। पिछले सात दिनों में बांध के जलस्तर में 20 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो लगातार हो रही पानी की आवक का संकेत माना जा रहा है। परियोजना अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल उपलब्ध जल भंडार अगले मानसून तक पेयजल आपूर्ति के लिए पर्याप्त माना जा रहा है और पानी की उपलब्धता को लेकर फिलहाल किसी भी तरह की चिंता नहीं है।

बीसलपुर बांध के कैचमेंट क्षेत्र में इस मानसून सीजन में अब तक 253 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जिसका पानी धीरे-धीरे बांध तक पहुंच रहा है। वर्तमान में बांध से प्रतिदिन जयपुर, चाकसू और दूदू के लिए 700 एमएलडी, अजमेर, किशनगढ़ और ब्यावर के लिए 335 एमएलडी तथा टोंक, देवली और उनियारा के लिए 71 एमएलडी पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार यदि आने वाले दिनों में कैचमेंट क्षेत्र में अच्छी और लगातार बारिश होती है तो जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होगी और बीसलपुर बांध एक बार फिर अपनी पूर्ण क्षमता के करीब पहुंच सकता है। ऐसे में इस बार भी बांध के छलकने की उम्मीद मजबूत मानी जा रही है, जिससे प्रदेश के कई जिलों की पेयजल व्यवस्था को लंबे समय तक बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है...