मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
कोटा संभाग

महंगाई राहत कैंप का विरोध शुरू: सरकार की बढ़ी परेशानी, जनता ने बनाई दूरियां

प्रकाशित: Apr 25, 2023 17:05रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में इन दिनों कांग्रेस आम जनता को राहत देने के लिए महंगाई राहत कैंप का आयोजन कर रही है। लेकिन इन राहत कैंप में दो दिन से लगातार विरोध की खबरे सामने आ रही है और इसी वजह से इस कार्यक्रम पर खतरे के बादल मंडराने शुरू हो गए हैं। कांग्रेस ने इसे बीजेपी की साजिश बताई है लेकिन आम जनता का इसके प्रति कितना उत्साह वह तो आने वाले दिनों में पता चलेगा लेकिन विरोध की खबरे हर जिले से देखने को मिल रही है जो कई सावल खड़े कर रही है।

बीजेपी ने तो महंगाई राहत कैंप का खुल कर विरोध किया है और इसी कड़ी में रामगंज मंडी में महंगाई राहत कैंप में भाजपा विधायक मदन दिलावर ने हंगामा कर दिया। विधायक ने कैंप को बंद करवाया तो उनके खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ है।

लाडपुरा पंचायत समिति के सरपंचों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को राज्य सरकार के महंगाई राहत कैंपों का बहिष्कार कर लाडपुरा पंचायत समिति मुख्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। राजस्थान सरपंच संघ के बैनर तले पंचायत समिति लाडपुरा के 22 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर सरकार को याद दिलाया। उन्होंने कहा कि कि सरकार द्वारा उनकी मांगों पर शीघ्र फैसला नहीं किया गया तो सभी सरपंच जयपुर में आंदोलन करेंगे।

राहत शिविर Camp में Congress विधायक ने बरसाए अंगारे

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है लेकिन इसके बाद भी उनको विरोध का सामना करना पड़ रहा हैं। राजधानी जयपुर में तो हर दिन धरना प्रदर्शन हो रहे है तो कई आरक्षण की मांग को लेकर सरकार को घेरा जा रहा है। वहीं रोजगार के लिए अभ्यर्थि बोर्ड और आयोग के खिलाफ धरना दे रहे है अब ऐसे में सरकार की परेशानी है कि वह अपने कैसे इनका समाधान करें ताकि उनकी योजनाओं पर जनता विश्वास ​जताए।