मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

लोकतंत्र में चुनाव उत्सव, भाजपा कार्यकर्ता लोेकतंत्र के सजग प्रहरी: मदन राठौड़

प्रकाशित: Aug 25, 2026 16:50रिपोर्ट: Mr. Reporter

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने वन स्टेट वन इलेक्शन के भाव से प्रदेश में हो रहे निकाय एवं पंचायती राज के चुनावो के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि बार-बार होने वाले चुनाव से ना केवल खर्च बढ़ता है बल्कि प्रशासनिक कामकाज में भी व्यवधान आता है जिससे लोक कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर भी असर पड़ता है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि बार बाऱ चुनाव से सरकार एवं प्रशासनिक मशीनरी चुनाव कार्याे में व्यस्त हो जाती है और आचार संहिता की आड़ में विकास कार्य रुक जाते हैं जिसका सीधा नुकसान आम जनता को होता है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधि प्रकोष्ठ द्वारा निकाय चुनाव के लिए प्रकाशित मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन कर रहे थे।उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतान्त्रिक पर्व है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र का पहरेदार, इसलिए चुनाव चाहे पंचायत का हो या पार्लियामेंट का भाजपा का कार्यकर्ता सजगता से अपनी भूमिका का निर्वहन करता है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता मालिक होता है पर मतदाता को सही तथ्य और विपक्ष द्वारा दी जा रही गलत जानकारी से सनद करने की जिम्मेदारी भी हमारी है।
भाजपा प्रदेशध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि युवा राजनीति में आगे आए, उनकी भागीदारी बढे़, वे प्रशिक्षित हो और जन प्रतिनिधि बनकर लोक सेवा के मिशन में लगे इसके लिए भाजपा अपने युवा कार्यकर्त्ताओं को प्रशिक्षित भी करती है और अवसर भी देती है।उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी अपने वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में आगे बढे और जन सेवा को समर्पित हो यह हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने निकाय चुनाव में कार्यकर्त्ताओं के उत्साह को सकारात्मक बताते हुए कहा कि युवाओं, महिलाओ में बड़ा उत्साह है जो जमीनी स्तर पर डबल इंजन सरकार द्वारा किये जा रहे कल्याणकारी कामों और संगठन की मजबूती से जनता में भाजपा के प्रति सकारात्मक छवि को दर्शाता है।इस दौरान विमोचन कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सौरभ सारस्वत, सहसंयोजक भवानी सिंह राजावत मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ, सोशल मीडिया संयोजक हिरेन्द्र कौशिक सहित अनेक प्रमुख नेता उपस्थित थे।