मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
दिल्ली-NCR

जंतर-मंतर पर बैठे पहलवानों को देशभर से मिलने लगा भारी जन समर्थन

प्रकाशित: Apr 28, 2023 14:20रिपोर्ट: Navtej TV

भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहलवानों का धरना तूल पकड़ रहा है। पहलवानों ने अपनी इस लड़ाई में देश के सभी लोगों से समर्थन मांगा है और उनके साथ अब कई संगठनों के साथ बड़े खिलाड़ी भी उनके साथ खड़े नजर आ रहे है। लगभग 6 दिन से चला रहा धरना अब देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। खिलाड़ियों ने ट्विटर पर लोगों से समर्थन मांगते हुए #IStandWithMyChampions कैंपेन चलाया है जिसमें उनका अच्छा समर्थन मिलता हुआ नजर आ रहा है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग,टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, मुक्केबाज निकहत जरीन,बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कई लोगों ने इनका समर्थन किया है। किसान नेता राकेश टिकैत,रवि दहिया,शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर आजाद ने भी धरने का समर्थन किया है।

Jhunjhunu: खनन माफियाओं के आगे सरकार बेबस

इस मामले को लेकर मोदी सरकार ने पूरा भरोसा दिया है लेकिन वह उनकी बातों से सहमत नहीं है। वह बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए है। इस प्रदर्शन को लेकर भी दो पक्ष नजर आ रहे है क्योंकि जब शोषण के आरोपों की जांच की गई तो उसमें ऐसा कुछ नहीं पाया गया था। कुछ पहलवानों ने जांच को सही बताया तो बृजभूषण ने आरोपों को नकारते हुए जांच करवाने की बात कही है। ओलंपिक संघ अध्यक्ष पीटी उषा और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को लेकर भी पहवानों ने कई गंभरी आरोप लगाए है।