मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

इस कारण मनाया जाता है रामनवमी का पर्व, जानें इसका पूरा इतिहास

प्रकाशित: Mar 30, 2023 14:29रिपोर्ट: Navtej TV

चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन राम नवमी का पर्व मनाया जाता है और इस वर्ष 30 मार्च दिन बृहस्पतिवार को यह पर्व मनाया जा रहा है। लेकिन बहुत कम लोगों को इसके बारे में पता है कि यह पर्व रामनवमी के रूप में क्यों मनाया जाता है। भगवान श्री राम के नाम पर ही राम नवमी का त्योहार मनाने की परंपरा शुरू हुई थी।

कैसे मनाए माँ सिद्धिदात्री को और प्राप्त करें सुख, समृद्धि

शास्त्रों के अनुसार बताया जाता है कि भगवान राम का धरती पर जन्म इसी दिन हुआ था और इस वजह से यह पर्व मनाना शुरू किया। श्रीराम त्रेता युग में पैदा हुए थे और भगवान विष्णु का सातवां अवतार भी कहा जाता है।

इसके साथ भगवान राम और रावण के बीच हुए युद्ध की कहानी भी इससे जुड़ी हुई है। रामायण के अनुसार जब रावण ने सीता का अपहरण किया और उसके बाद दोनों के मध्य कई दिनों तक युद्ध हुआ। इसके बाद रावण पर विजय पाने के लिए भगवान श्री राम ने देवी दुर्गा का अनुष्ठान किया जो 9 दिनों तक चला। अंतिम दिन मां दुर्गा प्रकट हुई और श्री राम को जीत का आशीर्वाद दिया जिसके बाद दूसरे दिन श्री राम ने रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की पतका लहराई।