Chaitra Navratri 2023:नवरात्रि पर बनेगा यह महासंयोग, जानें इसका महत्व
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल दो नवरात्रि मनाई जाती हैं। नवरात्रि का पर्व शक्ति की पूजा का होता है और सभी लोग 9 दिनों तक मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है। इस बार नवरात्र में एक विशेष संयोग बन रहा है जो लगभग 100 साल बाद हुआ है। 22 मार्च से 30 मार्च तक नवरात्रि का पर्व होगा क्योंकि इस बार 9 दिन तक नवरात्र है।
वीरांगनाओं के साथ हो रही राजनीति की शुरूवात Congress ने की है
चैत्र नवरात्रि पूजन विधि
एक मिट्टी का कलश स्थापित करें पहले उस पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। सुपारी, सिक्का,अक्षत, अशोक के पत्ते, नारियल रखकर एक दीप जलाकर पूजा करें।
मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा होगी
पहला दिन 22 मार्च 2023, बुधवार: मां शैलपुत्री पूजा
दूसरा दिन 23 मार्च 2023, गुरुवार: मां ब्रह्मचारिणी पूजा
तीसरा दिन 24 मार्च 2023,शुक्रवार: मां चंद्रघंटा पूजा
चौथा दिन 25 मार्च 2023, शनिवार: मां कुष्मांडा पूजा
पांचवां दिन 26 मार्च 2023,रविवार: मां स्कंदमाता पूजा
छठवां दिन 27 मार्च 2023,सोमवार: मां कात्यायनी पूजा
सातवं दिन 28 मार्च 2023, मंगलवार: मां कालरात्रि पूजा
आठवां दिन 29 मार्च 2023,बुधवार: मां महागौरी
अंतिम दिन 30 मार्च 2023, गुरुवार: मां सिद्धिदात्री

