बुद्ध पूर्णिमा के दिन Chandra Grahan से होगा बड़ा बदलाव, जानें इसका लाभ और नुकसान
साल का पहला Chandra Grahan 05 मई, शुक्रवार को होने जा रहा है और इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी होगी। ऐसा संयोग लगभग 140 साल बाद बना है जो कई प्रकार के प्रभाव डालेगा। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा लेकिन इसके बाद भी थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। इस ग्रहण का असर कई राशियों पर देखने को मिलेगा और इसी वजह से आपको यह खबर जरूर पढ़नी होगी। ग्रहण जब भी होता है तो इसका हमेशा नुकसान ही होता है और बुद्ध पूर्णिमा को बहुत ज्यादा महत्व होता है लेकिन इस बार इस पर ग्रहण लग गया है।
तुला राशि वालों को चंद्र ग्रहण लाभ के साथ थोड़ा नुकसान देगा। इस ग्रहण के बाद से उनके जीवन में चल रही आर्थिक परेशानी हमेशा के लिए दूर हो जाएगी इसके चलते आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है।
सिंह राशि के लोग जिस भी कार्य को करेंगे उसमें बहुत ज्यादा लाभ के साथ सफलता मिलेगी। परिवार को लेकर आपको थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है और आपकी सेहत भी थोड़ी खराब रहेगी। बिगड़े हुए संबंध भी सुधर सकते हैं।
मकर राशि के लोगों की आर्थिक ज्यादा खराब हो सकती है और उधार दिया हुआ पैसा वापस नहीं मिलेगा। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को निराशा हाथ लगेगी।
Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News
कन्या राशि के लोगों के लिए चंद्र ग्रहण बहुत ज्यादा बदलाव लाएगा और उनके जीवन में नया साथी आएगा। इसके साथ उनको परिवार का साथ मिलेगा लेकिन विदेश जाने का मौका हाथ से निकल जाएगा।
Chandra Grahan 2023 watch
चंद्र ग्रहण भारत को छोड़कर यूरोप, मध्य एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अटलांटिक, हिंद महासागर और अंटार्कटिका में 5 मई की रात को 8 बजकर 44 मिनट से लेकर मध्य रात्रि करीब 1 बजकर 02 मिनट दिखाई देगा।

