मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

3 जनवरी से शुरू होगा बच्चों का वैक्सीनेशन, इस आइडेंटिटी प्रूफ से करें रजिस्ट्रेशन

प्रकाशित: Dec 27, 2021 20:03रिपोर्ट: Navtej TV

कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे को देखते हुए पीएम मोदी ने देश में 3 जनवरी से 15 से 18 साल तक के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने की जानकारी दी है। वैक्सीनेशन से पहले आपको रजिस्ट्रेशन ​करवाना होगा इसके बाद भी आपको कोविन वैक्सीन लगेगी। जो बच्चे 15 से 18 की उम्र के है उनको रजिस्ट्रेशन करने के लिए कोविन ऐप का इस्तेमाल करना होगा।

वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रकिया

15 से 18 साल के बच्चों के सबसे पहले कोविन ऐप पर डाउनलोड़ करना होगा और इसके बाद मोबाइल नंबर डालेंगे तो आपके पास OTP आएगा इसे डालकर लॉग करें। इसके बाद आप आपआधार कार्ड, वोटर ID, डेट ऑफ बर्थ पत्र या 10 वीं की अंकतालिका अपलोड करें।

इसके बाद आपके पास का पिन कोड डालें और वैक्सीनेशन सेंटर की लिस्ट देखकर क्लिक करें फिर डेट, टाइम और वैक्सीन को सिलेक्ट करें। वैक्सीनेशन सेंटर पर आपको रिफरेंस ID और सीक्रेट कोड के बारे में बताना होगा जो आपको रजिस्ट्रेशन के समय में मिला था।

ड्रग्स कंट्रोलर ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को 12 से 18 साल की उम्र के बच्चों पर इमरजेंसी के लिए अनुमति दी है लेकिन केंद्र सरकार ने इसे अभी 15 से 18 साल के बच्चों के लिए ही अनुमति दी है।

​​​​​​​

10 जनवरी से तीसरी डोज के रूप में प्री-कॉशन डोज भी लगनी शुरू हो जाएगी। इस वैक्सीन की शुरूआत पहले की तरह फ्रंटलाइन वर्कर्स, हेल्थकेयर वर्कर्स और 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों से होगी।