मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

चित्तौड़गढ़ में 27 जुलाई तक बारिश का अलर्ट

चित्तौड़गढ़ जिले में लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार 27 जुलाई तक मानसून के दोबारा सक्रिय होने और कई इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग ने मौसम की स्थिति को देखते हुए जिले के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। सोमवार को बेगूं क्षेत्र में बारिश दर्ज की गई, जबकि चित्तौड़गढ़ शहर सहित निम्बाहेड़ा, कपासन, भदेसर, गंगरार और अन्य क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार बना रहा।

प्रकाशित: Jul 21, 2026 18:13रिपोर्ट: Monika Rathorechittor, rajasthan

मुख्य बातें

  • मौसम विभाग ने चित्तौड़गढ़ जिले में 27 जुलाई तक बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
  • सोमवार को बेगूं क्षेत्र में बारिश हुई, जबकि जिले के कई अन्य इलाकों में बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई।
  • चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चित्तौड़गढ़ में 27 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, मानसून सक्रिय होने की उम्मीद

चित्तौड़गढ़ जिले में लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार 27 जुलाई तक मानसून के दोबारा सक्रिय होने और कई इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग ने मौसम की स्थिति को देखते हुए जिले के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। सोमवार को बेगूं क्षेत्र में बारिश दर्ज की गई, जबकि चित्तौड़गढ़ शहर सहित निम्बाहेड़ा, कपासन, भदेसर, गंगरार और अन्य क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार बना रहा।

पिछले कई दिनों से जिले में बारिश की गतिविधियां कमजोर रहने के कारण गर्मी और उमस बढ़ गई है। मंगलवार सुबह भी आसमान बादलों से ढका रहा, जिससे धूप का असर कम रहा, लेकिन हवा में नमी अधिक होने के कारण लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को चित्तौड़गढ़ जिले में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश में मानसून अब फिर से सक्रिय हो रहा है, जिसका असर चित्तौड़गढ़ जिले में भी देखने को मिलेगा। 27 जुलाई तक जिले में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज बारिश भी हो सकती है। इसी को देखते हुए प्रशासन और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अगर मौसम विभाग का अनुमान सही साबित होता है तो बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। खेतों में नमी बढ़ने से खरीफ फसलों को फायदा होगा और जल स्रोतों में भी पानी की आवक बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, लंबे समय से उमस और गर्मी झेल रहे आम लोगों को भी राहत मिलने की संभावना है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चित्तौड़गढ़ में बारिश का अलर्ट कब तक जारी किया गया है?

मौसम विभाग ने चित्तौड़गढ़ में 27 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बारिश होने से किसानों को क्या फायदा मिलेगा?

च्छी बारिश होने से खेतों में नमी बढ़ेगी और खरीफ फसलों को पर्याप्त पानी मिल सकेगा।