मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

CM भजनलाल का सख्त संदेश अब टैक्स चोरी बर्दाश्त नहीं

प्रकाशित: Jul 10, 2026 15:37रिपोर्ट: Monika Rathore

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की आर्थिक मजबूती और राजस्व बढ़ाने को लेकर गुरुवार को शासन सचिवालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी... बैठक में मुख्यमंत्री ने साफ किया कि टैक्स चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और राजस्व संग्रहण में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर भी सख्ती होगी। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को 10 महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के मुताबिक सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के चलते पहली तिमाही में 33,969 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो पिछले साल की तुलना में 11.54 प्रतिशत अधिक है।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कर चोरी रोकने के लिए बड़े कारोबारियों और बार-बार नियम तोड़ने वालों के खिलाफ डिकॉय ऑपरेशन और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल के निर्देश दिए। उन्होंने जीएसटी रिटर्न में लापरवाही करने वालों पर सख्ती, फेसलेस स्क्रूटनी व्यवस्था को और मजबूत करने तथा राजस्थान की बेहतर कर प्रणाली को बनाए रखने को कहा। अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए ई-रवन्ना सिस्टम को वाहनों के GPS और माइनिंग चेक पोस्ट के CCTV कैमरों से जोड़ने के निर्देश जारी किये गए।

सीएम ने अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई तेज करने, जब्त वाहनों की जल्द नीलामी करने, जमीनों की रजिस्ट्री प्रक्रिया में जियो टैगिंग अनिवार्य करने और अवैध वाहन बॉडी निर्माण करने वालों पर शिकंजा कसने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा निर्माण कार्यों से मिलने वाले श्रमिक सेस की हर महीने समीक्षा, लैंड यूज चेंज प्रक्रिया को ऑनलाइन और आसान बनाने, नई आवासीय कॉलोनियों में आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित करने और अदालतों में लंबित सरकारी मामलों की प्रभावी पैरवी करने को कहा गया है.....