मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
मध्य प्रदेश

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जनआंदोलन

प्रकाशित: Aug 27, 2026 18:43रिपोर्ट: Mr. Reporter

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं जिला कांग्रेस कमेटी नीमच के मार्गदर्शन में बढ़ती महंगाई के विरोध में गुरुवार को नीमच सहित जिलेभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनआंदोलन कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर जमकर नारेबाजी की और बढ़ती महंगाई पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।नीमच शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फुव्वारा चौक से रैली निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान फुव्वारा चौक पर गैस की टंकी और चूल्हा रखकर चाय बनाई गई तथा आमजन को चाय वितरित की गई। कांग्रेस ने इस अनोखे तरीके से रसोई गैस और शक्कर-चीनी सहित रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों का विरोध दर्ज कराया।कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल, बिजली के बढ़ते बिल, खाद्य तेल, रसोई गैस तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम परिवारों का घरेलू बजट बिगड़ गया है और आम जनता की कमर टूट गई है। उन्होंने सरकार से महंगाई पर तत्काल नियंत्रण कर आमजन को राहत देने की मांग की।इसी क्रम में जीरन में भी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जीरन एवं मंडलम कांग्रेस कमेटी द्वारा अंबेडकर चौराहा, तहसील कार्यालय के सामने से जनआंदोलन शुरू किया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत एवं मंडलम अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शक्कर, खाद्य तेल, पेट्रोल-डीजल, बिजली, गैस सहित रोजमर्रा की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदर्शन में कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई के मुद्दे को लेकर पार्टी आगे भी आमजन के बीच आवाज उठाती रहेगी और सरकार से जनता को राहत देने की मांग की जाएगी।