मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

नगर निकाय व पंचायतीराज चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई आयोजित

प्रकाशित: Aug 02, 2026 16:21रिपोर्ट: Mr. Reporter

सावर (अजमेर) राजस्थान कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार आगामी पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर रविवार को सावर नगर पालिका क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केकड़ी विधानसभा प्रभारी राजू शुक्ला मुख्य अतिथि रहे।बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी राजू शुक्ला, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल माली, कांग्रेस जिला देहात महासचिव एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विश्वजीत सिंह शक्तावत तथा ओमप्रकाश कासोटिया ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा आगामी चुनावों में कांग्रेस का बोर्ड बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों और जनहितकारी विचारों को आमजन तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।बैठक में कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा की तथा पूरी मजबूती के साथ कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूरणमल मालावत, महेश जैन, अमरपाल गुर्जर, रतन काका माली, सत्यनारायण महावर, सुरेश कुमार जांगिड़, कालूराम रेगर, मुकेश शर्मा, पांचूलाल प्रजापत, गोपाललाल तेली, मांगीलाल धोबी, अकबर अली बागवान, लादूराम कहार, मनजीत कुमार सेन, घनश्याम पंवार, कैलाश महाराज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।