मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
मध्य प्रदेश

शाजापुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

प्रकाशित: Sep 01, 2026 14:26रिपोर्ट: Mr. Reporter

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। इसी के विरोध में सोमवार शाम शाजापुर में कांग्रेस ने भाजपा और आरएसएस के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने एफआईआर को राजनीतिक कार्रवाई बताते हुए कार्रवाई पर सवाल उठाए।शाजापुर के बस स्टैंड पर सोमवार शाम करीब 7 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और आरएसएस पर दलितों के अपमान का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।कांग्रेस नेताओं का कहना है कि हल्द्वानी में हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ विवाद को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना उचित नहीं है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस को राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बजाय उन लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए थी, जिन्होंने शुद्धिकरण किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस भाजपा के इशारे पर काम कर रही है और राहुल गांधी के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज की गई है।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला भाजपा और आरएसएस की कथित दलित-विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दलितों और वंचित वर्गों की आवाज को दबने नहीं देगी।प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव रामवीर सिंह सिकरवार, जिला अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह, आशुतोष शर्मा, इरशाद खान, अजीज मंसूरी, विनीत दीक्षित, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शकील वारसी, सचिन पाटीदार, राजवीर सिकरवार, रईस पठान, सलमान शेख, इरशाद नागोरी, अकील वारसी, शालू वारसी, राजेश सिसनोरिया, सनी दुबे, जमालुद्दीन ठेकेदार, शैलेश चतुर्वेदी, शैलेंद्र अहिरवार, दीपक सलोकिया, जुबेर जाकिर पहलवान, मोईन खान, इरशाद बूटा, गोविंद वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।फिलहाल राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर को लेकर कांग्रेस का विरोध जारी है। कांग्रेस ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा है।