दिल्ली में कोरोना की नई लहर का खतरा, मरीजों का आंकड़ा तीन गुना बढ़ा
कोरोना ने फिर से अपने पांव फैलाने शुरू कर दिए है और इस वजह से नई लहर का खतरा बढ़ गया है। भारत में पिछले 5 माह बाद एक दिन में 3000 से ज्यादा केस मिले है जो स्वास्थय विभाग के होश उड़ा दिए है। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 2 लोगों की मौत होने से ज्यादा चिंता होने लगी है।
भारत में 24 घंटे में कोरोना के 3 हजार से ज्यादा मरीज मिले है तो 14 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। दिल्ली में 6 माह बाद पहली बार कोरोना के 300 से ज्यादा केस मिले हैं। पिछले 1 हफ्ते में 3 गुना केस बढ़े हैं जो नई लहर का संकेत है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इमरजेंसी बैठक बुलाई ताकि समय रहते हुए इस पर नियंत्रण पाया जा सके।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इसे लहर नहीं कह सकते लेकिन सावधानी रखनी जरूरी है। केंद्र की एडवाइजरी में 6 राज्यों का नाम है, लेकिन इसमें दिल्ली नहीं है। अगर आने वाले दिनों में मरीजों का आंकड़ा बढ़ता है तो इस पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। डॉर्क्टस का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण भी इस प्रभाव तेजी से बढ़ा है।





