मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
दिल्ली-NCR

कोरोना की नई लहर शुरू, 10 हजार के पार हुए मरीज

प्रकाशित: Mar 27, 2023 03:48रिपोर्ट: Navtej TV

कोरोना मरीजों का आंकड़ा कुछ दिन पहले ही कम होना शुरू हुआ था और अचानक से इसके मरीज बढ़ने शुरू हो गए है। पिछले एक सप्ताह की बात करें तो देश में आंकड़ा 10 हजार के करीब पहुंच गया है जो खतरे की घंटी है। मौतों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है और इसी वजह से केंद्र सरकार ने इसको लेकर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।

Gangster को STF टीम के साथ लाया गया | Atiq Ahmed

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार एक्टिव केस बढ़कर 10 हजार के पार हो चुके हैं। सबसे ज्यादा मामले गुजरात और महाराष्ट्र में मिल रहे हैं। राजधानी दिल्ली में भी आंकड़े तेजी से बढ़ने शुरू हो गए है जो चिंता का विषय है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कोविड के बढ़ते मामलों के पीछे नया वैरिएंट हो सकता है जो तेजी से फैल रहा है। कोविड से जुड़े सारे प्रोटोकॉल का पालन करके इससे बचा जा सकता है। मौसम में बदलाव को भी इससे जोड़ा जा रहा है।

दुनियाभर में कोरोना के लगभग 1 लाख नए मामले आ रहे है और इस वजह से कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। लेकिन भारत में कोरोना की मरीजों का बढ़ना इसकी नई लहर का संकेत है। दिल्ली में इसका प्रभाव ज्यादा देखने को मिलता है क्योंकि आस-पास के राज्यों के लोग यहां से आते-जाते है।