मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
दिल्ली-NCR

बढ़ती गर्मी और शादियों के सीजन से बढ़ रहा है कोरोना, जरूर बरते सावधानी

प्रकाशित: Apr 11, 2023 15:32रिपोर्ट: Navtej TV

भारत में एक बार फिर कोरोना ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है और इसके कारण तेजी से मरीज बढ़ रहे हैं। लेकिन इस बार खतरा पहले से ज्यादा नहीं लेकिन फिर सावधानी बरतने की जरूरत है। भारत में कोरोना के मामलों में फिर से तेजी देखने को मिली है और पिछले 24 घंटे में 6 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं।

महाराष्ट्र, दिल्ली और केरल में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले है और इन सबके बीच एक्सपर्ट्स ने दावा किया कि गर्मियों की छुट्टियां और शादियों का मौसम कोरोना के बढ़ने का प्रमुख कारण है। हर बार ऐसा ही देखा गया है और इस बार भी ऐसा ही होता दिख रहा है। कोरोना का असर कम होने से लोगों ने गाईडलाइन का पालन छोड़ दिया है।

फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये दिनभर की सभी बड़ी खबरें
गर्मियों की छुट्टियां आने से लोग एक जगह से दूसरी जगह जा रहे है और स्टेशन पर भीड़ ज्यादा होने से इसका असर ज्यादा देखने को मिला है। वहीं दूसरी तरफ कम वैक्सीनेशन होने के कारण इसका खतरा ज्यादा हो गया है। आने वाले दिनों में सभी लोगों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया जाएगा। कोरोना गाइडलाइन का पालन होने से केसों में भारी गिरावट देखने को मिलेगी।