मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

बहुत खतरनाक होगा ओमिक्रॉन वेरिएंट, जानिए इसके लक्षण और बचाव के उपाय!

प्रकाशित: Nov 29, 2021 13:57रिपोर्ट: Navtej TV
कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन ने एक बार फिर दुनिया भर के लिए नई परेशानी खड़ी कर दी है। इस वैरिएंट को लेकर अभी तक किसी ने भी इस वैरिएंट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है लेकिन इसके खतरे को लेकर जो संभावनाएं बताई है उनको लेकर पूरी दुनिया डरी हुई है। अ​फ्रीका से शुरू हुआ यह वायरस धीरे—धीरे दूसरे देशों में अपने पांव पसार रहा है और इस बात को ध्यान में रखते हुए WHO ने भी चिंता जाहिर कर दी है। इस वायरस के चपेट में वह लोग आ रहे हैं जो कोरोना की वैक्सीन से अपने आप को सुरक्षित मान रहे थे।

दुनियाभर के एक्सपर्ट्स ने बताया है कि ओमिक्रॉन जैसे खतरनाक वेरिएंट पर थैरेपी और वैक्सीन का कोई असर नहीं है। अब तक इस वायरस को लेकर जो जानकारी सामने आई है उससे इस बात का पता चलता है कि इसका बचाव ही इसका उपाय है। भारत में दूसरी लहर का मंजर सभी ने देखा था उसके बाद सरकार ने भी कह दिया था कि अगर ​तीसरी लहर इससे खतरनाक आती है तो हम कुछ नहीं कर सकेंगे। यह वायरस बहुत तेजी से फैलने के साथ इम्यूनी सिस्टम को फेल कर देता है। यह इतनी जल्दी अपना घर बनता है कि उससे पहले की कोई समझे उसका काम तमाम कर देता है।
ओमिक्रॉन वेरिएंट के लक्षण
1. मरीज बहुत ज्यादा थकावट महसूस करता है।
2. मरीज को बहुत ज्यादा सिरदर्द होता है।
3. मरीज का पूरा शरीर जकड़ जाता है और दर्द होता।
4. मरीज को लगातार खांसी शुरू हो जाती है।
5. गले में खराश होने के साथ खाना खाने में परेशानी होती है।
6. मरीज को कई बार इसके लक्षण का पता नहीं चलता है।

ओमिक्रॉन वेरिएंट से बचने के उपाय
1. अगर आप ने अभी तक वैक्सीन के दोनों डोज नहीं ली तो वह जरूर लें।
2. हल्का बीमार होनें पर भी डॉक्टर से सलाह लें।
3. मास्का का इस्तेमाल करें और भीड़—भाड़ से बचें।
4. गर्म पानी का इस्तेमाल करें।