बेटी ने रची पापा के मौत की साजिश, मां की शादी के गहनों से दी सुपारी!
तस्वीरों में दिखाई दे रही ये लड़की शक्ल से जितनी मासूम दिखाई दे रही है ये लड़की उतनी चतुर और चालाक है, इस लड़की का कारनामा जब आप सुनेगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे, ये लड़की कारनामों में बड़े-बड़े शातिर अपराधियों को मार देती है, जिस तरह इस लड़की ने अपने ही पिता के कत्ल की साजिश रची किसी को कानोंकान उसकी खबर नहीं हुई, यहीं नहीं इस लड़की ने पिता के मर्डर की सुपारी के लिए अपनी मां के गहनों पर भी हाथ साफ कर दिया। राजस्थान के कोटा में 25 जून एक सरकारी टीचर की हत्या कर दी गई थी, जिसका अब पुलिस ने खुलासा किया है, टीचर राजेंद्र मीणा की हत्या बेटी शिवानी ने प्रेमी अतुल मीणा को 50 हजार रुपये की सुपारी देकर करवाई थी. इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें शिवानी और अतुल समेत उसके तीन साथी विजय माली, ललित मीणा और विष्णु भील शामिल हैं।

मृतक टीचर राजेंद्र मीणा के पिता नन्दकिशोर मीणा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया था बेटे राजेंद्र का सुल्तानपुर में मकान है, गर्मी की छुट्टियों की वजह से वो गांव में ही रह रहा था, स्कूल जाने के लिए वो सुबह करीब 3 बजे बाइक लेकर निकला था और करीब 3.35 बजे राजेंद्र का फोन आया कि रास्ते में 5-7 लोगों ने उसे पीटा है, जब हम मौके पर पहुंचे तो राजेंद्र के सिर से खून निकल रहा था ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। राजेन्द्र शराब पीने का आदी था नशे की लत के कारण उसने लाखों रुपये का कर्जा कर लिया था, जिसकी वजह से आए दिन घर में झगड़ा होता था, पिता की नशे की लत और कर्जे से बेटी शिवानी काफी परेशान थी, ये बात उसने अपने प्रेमी अतुल मीणा को बताई और फिर दोनों ने मिलकर राजेंद्र की हत्या का प्लान बनाया,
BJP नेता महिला के साथ Hotel में मना रहा था रंगरलिया, VIDEO VIRAL
अतुल ने शिवानी से कहा कि यह काम वह अकेला नहीं कर सकता। 5-6 लड़कों को साथ में लाना पड़ेगा। तब शिवानी ने 50 हजार रुपये की व्यवस्था की। पैसे मिलने के बाद अतुल ने अपने दोस्त ललित, देवेन्द्र, पवन, विष्णु और विजय के साथ प्लान बनाया और टीचर राजेन्द्र मीणा को मौत के घाट उतार दिया, कोटा पुलिस ने दस दिन बाद इस हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए आरोपी बेटी और चार अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.





