मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

चंद घंटों में बढ़ाये डेंगू मरीजों की घटी प्लेटलेट्स,अपनाएं ये घरेलू उपाय

प्रकाशित: Nov 09, 2021 17:50रिपोर्ट: Navtej TV
इन दिनों प्रदेश के साथ देशभर में डेंगू के मरीजों की संख्या का ग्राफ दिनों—दिन बढ़ता जा रहा है और कई राज्यों में हालात कोरोना से भी ज्यादा खराब होते नजर आ रहे हैं। डेंगू बुखार से बहुत कम समय में शरीर की पावर कम होती है और इसकी मुख्य वजह प्लेटलेट्स का तेजी से गिरना है। यह बीमारी मच्छरों के काटने से होती है और इसके बाद तेज बुखार आना शुरू हो जाता है और आपकी जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। अगर आपको लगातार बूखार आती है तो इस बात का संकेत है कि आपको डेंगू हो चुका है और कम समय में 4 लाख प्लेटलेट्स 50 हजार के नीचे आ जाती है।

डेंगू से बचने के घरेलू उपाय:
1. अगर आपको लगे कि आप डेंगू के शिकार हो गये है तो बिना देरी किये हुए नारियल का पानी पीना शुरू कर देना चाहिए। इसके पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और यह प्लेटलेट्स को तेजी से बढ़ाने का काम करता है।
2. गिलॉय के पत्तों का जूस दिन में 2—3 ​बार पीने से भी शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और यह डेंगू के साथ कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से आपको बचा सकता है।

3. अगर आपको एक दिन में प्लेटलेट्स बढ़ाने है तो आपको पपीते के पत्तों का रस दिन में कम से कम 3 बार सेवन करना होगा।
4. डेंगू होने पर आपको विटामिन-सी और विटामिन-ई ​की ज्यादा आवश्यकता होती है और इसके लिए आपको कीवी का सेवन करना होगा। कीवी का सेवन करने से कॉलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है।
5. डेंगू का बूखार होने पर बकरी के दूध का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए।