मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

इस दीपावली पर जरूर करें ये 5 काम, नहीं तो...

प्रकाशित: Nov 02, 2021 15:58रिपोर्ट: Navtej TV
हिंदू धर्म में दीपावली का त्यौहार दूसरे त्यौहारों के मुकाबले में ज्यादा महत्वपूर्ण और भाईचारे का त्यौहार माना जाता है इसी कारण इस दिन को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। दीपावली का त्यौहार श्रीराम के 14 वर्ष पूरा करने के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है और इस दिन धन की देवी लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। सालों पुरानी परम्परा के अनुसार हम दीपावली के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विशेष प्रकार की तैयारी करते है और अपने घर को सजा कर रखते है लेकिन कई लोगों की छोटी से गलतियों के कारण उनके घर में लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है और उनको हमेशा पैसों की तंगी से गुजरना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसी बाते बताने जा रहे है जो आपके लिए बहुत लाभदायक होगी और धन की कमी को दूर करेगी।

1 दीपावली के दिन आप तेल और गुड का दान जरूर करें और ऐसा नहीं करने पर आप पर शनि का बूरा प्रभाव हमेशा बना रहता है। इस दिन घर के सभी सदस्य एक साथ मिलकर सुबह के समय हनुमान जी की पूजा जरूर करें।
2 दीपावली के दिन मां लक्ष्मी के पैर के चिन्ह घर के मुख्य दरवाजे पर जरूर अंकित करें लेकिन इस बात का ध्यान रखे कि पैरों के ये निशान घर के अंदर की तरफ हों ना कि बाहर की तरफ।

3 इस दिन पूरे घर को साफ करके गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए साथ में घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक चिन्ह जरूर बनाये।
4 दीपावली के दिन अपने घर की लक्ष्मी यानी अपनी मां,पत्नी,बेटी और बहन के हाथों से घर की पूजा करवानी चाहिए ऐसा करने से आपके घर में लक्ष्मी का आगम जल्दी होता है और आपके घर में कभी धन की कमी नहीं आती।
5 अपने घर के पूजागृह में पानी से भरा कलश जरूर रखना चाहिए जिसके कारण आपके घर में कभी भी अन्न व जल की कमी नहीं रहेगी।

आप सभी लोगों को नवतेज परिवार की ओर से दीपावली की हार्दिक बधाइयां