दिल्ली मेट्रो में अब नहीं होगा नंगा नाच,अश्लीलता फैलाने वालों पर होगा कड़ा एक्शन
दिल्ली मेट्रो पिछले कुछ महीनों से लोगों के लिए एक नंगा नाच करने की जगह बनी हुई है। लेकिन अब इस प्रकार की घटनाओं को बढ़ता देख मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी DMRC ने बड़ा फैसला किया है। क्योंकि इस प्रकार की अश्लीलता को बढ़ता देख महिला आयोग ने भी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी DMRC को नोटिस जारी किया था। लेकिन अब DMRC ने मेट्रो ट्रेन में पेट्रोलिंग करने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात कर दी है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी DMRC से मेट्रो में अश्लीलता को रोका जाएगा साथ ही अगर कोई ऐसा करने का प्रयास करता है तो उस पर सख्त एक्शन होगा। इस स्क्वॉड में पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों को यह जिम्मेदारी दी गई है। जवान सिविल ड्रेस में पेट्रोलिंग करेंग ताकि वह लोगों पर नजर रख सके।
कोच के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे का भी इस्तेमाल करके ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने में कारगर साबित होगी। पुराने डिब्बों में कैमरे नहीं लगे हैं तो उनको भी कैमरों से लैस किया जाएगा। दिल्ली मेट्रो में बिकनी गर्ल का एक वीडियो सामने आया तो उसके बाद तो ऐसे कई वीडियो आए जो अश्लीलता की हदों को पार कर दिया। कांग्रेस की लोकप्रियता से भाजपा भयभीत- Pankhuri Pathak
एक यात्री मास्टरबेट करता हुआ दिखाई पड़ रहा था तो एक अन्य वीडियो में तो न्यूड होने का वीडियो भी सामने आया था। इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 155370 भी जारी कर दिया गया है। अगर किसी यात्री के सामने ऐसी घटना होती है तो वह इस नंबर पर कॉल करके इसकी जानकारी दे सकता है।





