मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उदयपुर संभाग

लाखों की कार के मालिक बन बैठे गधे, देंखे पूरा वीडियो

प्रकाशित: Apr 26, 2023 16:47रिपोर्ट: Navtej TV

उदयपुर शहर के मादड़ी इंडस्ट्री एरिया अलग नजारे को देखने के लिए लोगों की भीड जमा हो गयी। कार शोरूम की सर्विस से नाराज युवक ने शोरुम के बाहर कार को गधों से खिंचवाया और ढोल नगाड़ो के साथ निकाली रैली। कार शोरूम की निम्न स्तरीय सर्विस और शोरुम के कर्मचारियों के सहयोग नहीं करने पर एक युवक इतना नाराज हो गया कि उसने नई कार को गधों से खिंचवाया। शहर के सुंदरवास निवासी राजकुमार गायरी ने बताया उसके अंकल शंकरलाल ने दो महीने पहले मादड़ी स्थित रामजी हुंडई शोरुम से क्रेटा कार खरीदी थी, लेकिन कुछ ही दिन में कार में तकनीकी समस्या आ गई जिसके चलते कार स्टार्ट भी नहीं हो रही थी,

इस पर राजकुमार ने बार-बार शोरूम के कर्मचारियों से सम्पर्क किया, लेकिन किसी ने उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया साथ ही सहयोग भी नहीं किया। इससे आहत होकर उसने शोरूम वालों के खिलाफ अनूठे तरीके से विरोध जताने का सोचा, जिस पर उसने मंगलवार को अपनी नई कार गधों से खिंचवाते हुए ढोल नगाड़ो के साथ रैली निकाल दी,

लाखों की कार के मालिक बने गधे

वही शोरूम के कर्मचारियों का इस पूरे मामले में कहना है कि कार मालिक ने कार में कंपनी के बाहर से लाइट लगवाईं है, जो कि कम्पनी के नियमो के विरुद्ध है, जिसके चलते कार का फ्युस उड़ गया, इसीलिए कार स्टार्ट नहीं हो रही है, ऐसे में उनका कहना है कि कार मालिक लिखित में दे कि उसने बाहर से कार में लाइट लगवाई है उसके बाद कार ठीक की जाएगी।