मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

डोटासरा का शिक्षा मंत्री दिलावर पर हमला

प्रकाशित: Jul 12, 2026 18:22रिपोर्ट: Monika Rathore

डोटासरा का शिक्षा मंत्री दिलावर पर हमला, बोले- लक्ष्मणगढ़ में 50% शिक्षक पद खाली

राजस्थान की सियासत में सरकारी शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया हैं। आपको बता दे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि सरकार के फैसलों से प्रदेश की सरकारी शिक्षा व्यवस्था कमजोर हो रही है। डोटासरा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हालिया तबादला प्रक्रिया के बाद ग्रामीण क्षेत्रों के कई सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के पद खाली हो गए हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

डोटासरा ने अपने विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ का उदाहरण देते हुए दावा किया कि वहां सरकारी स्कूलों में करीब 50 प्रतिशत शिक्षक पद रिक्त हो गए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब स्कूलों में विषय अध्यापक, व्याख्याता और प्रधानाचार्य नहीं होंगे तो बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी और बच्चों की पढ़ाई कैसे पूरी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षकों के पद खाली होने से भविष्य में छात्र संख्या कम होने का आधार तैयार किया जा सकता है, जिसके बाद स्कूलों को बंद या मर्ज करने की स्थिति बन सकती है।

कांग्रेस नेता ने महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को लेकर भी सरकार पर आरोप लगाया और कहा की इन स्कूलों को कमजोर किया जा रहा है, जबकि इनमें गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों को बेहतर अंग्रेजी शिक्षा का अवसर मिल रहा था। डोटासरा ने शिक्षा के राजनीतिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और वैज्ञानिक सोच आधारित शिक्षा मिलनी चाहिए।

डोटासरा ने कहा कि सरकारी स्कूल लाखों परिवारों के बच्चों के भविष्य की नींव हैं और सरकार की जिम्मेदारी है कि वह स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक, संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराए। हालांकि, उनके आरोपों पर सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।