मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
मध्य प्रदेश

इंसानियत शर्मसार! ड्राइवरों को कमरे में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा

प्रकाशित: Aug 07, 2026 15:48रिपोर्ट: Mr. Reporter

शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ वाहन चालकों को एक कमरे में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया, उनसे जबरन कबूलनामा कराया गया और पूरी घटना का वीडियो बनाकर दहशत फैलाने की कोशिश की गई। पीड़ितों ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। वायरल वीडियो और शिकायत की कॉपी अब पूरे मामले को गंभीर बना रही है। हालांकि वीडियो और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।पीड़ितों के मुताबिक 29 जुलाई 2026 को चालक इरशाद मोहम्मद और उसके साथियों को बुढ़ार स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में बुलाया गया। आरोप है कि वहां पहुंचते ही सभी को कमरे में बंद कर दिया गया और कई लोगों ने मिलकर बेरहमी से मारपीट की। वायरल वीडियो में भी एक युवक के साथ मारपीट और उसके आसपास कई लोगों की मौजूदगी दिखाई दे रही है, जिसने पूरे मामले को सुर्खियों में ला दिया है।पीड़ितों का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनसे जबरन कबूलनामा कराया गया और उसका वीडियो रिकॉर्ड किया गया। इतना ही नहीं, कोरे कागज पर हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान भी लगवाए गए। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पुलिस या किसी अधिकारी से शिकायत करने पर जान से मारने और घर से उठवा लेने की धमकी दी गई।पीड़ितों ने थाना बुढ़ार में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि वे और उनके परिवार भय के माहौल में जी रहे हैं। मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।