मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
मध्य प्रदेश

दूषित पानी के सहारे जिंदगी सिस्टम बेखबर

प्रकाशित: May 30, 2026 13:46रिपोर्ट: Mr. Reporter

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के करकेली जनपद पंचायत के अंतर्गत जंगेला गांव से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है जहां आज भी ग्रामीण साफ पानी के लिए जूझ रहे हैं। सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित नजर आ रही हैं, जबकि हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।जंगेला गांव की तस्वीरें सिस्टम की पोल खोल रही हैं… एक ओर सरकार हर घर नल-जल योजना का दावा करती है, तो दूसरी ओर इस गांव के लोग आज भी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।भीषण गर्मी और ऐसे में ग्रामीणों को करीब डेढ़ किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है।गांव की महिलाएं रोज इस कठिन सफर को तय करने को मजबूर हैं हैरानी की बात ये है कि ग्रामीण झिरिया में जमा गंदा और दूषित बदबूदार पानी पीकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं जो सीधे तौर पर उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ है।जब इस मुद्दे पर उमरिया जिला पंचायत के सीईओ अभय सिंह ओहरिया से सवाल किया गया, तो उन्होंने पानी की समस्या से इनकार करते हुए कहा कि गांव में कुआं मौजूद है और वहीं से पानी लिया जा रहा है।लेकिन बड़ा सवाल ये है अगर गांव में पानी की पर्याप्त व्यवस्था है तो आखिर क्यों ग्रामीण गंदा और दूषित बदबूदार पानी पीने को मजबूर हैं