मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

जयपुर में नशामुक्ति का मुफ्त इलाज, ATF सेंटर में दवाएं भी मिलेंगी फ्री

जयपुर में नशे की लत से जूझ रहे लोगों और उनके परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजकीय मनोचिकित्सा केंद्र में एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी पूरी तरह शुरू हो गई है। इस सुविधा के तहत अब शराब, अफीम, स्मैक, हेरोइन, डोडा-पोस्त, गांजा, तंबाकू, गुटखा, बीड़ी-सिगरेट, नींद की गोलियों समेत विभिन्न नशीले पदार्थों की लत से पीड़ित मरीजों को उपचार में इस्तेमाल होने वाली लगभग सभी दवाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

प्रकाशित: Aug 02, 2026 16:40रिपोर्ट: Monika Rathore

मुख्य बातें

  • जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजकीय मनोचिकित्सा केंद्र में एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी शुरू हो गई है।
  • ATF के तहत नशामुक्ति उपचार में उपयोग होने वाली लगभग सभी दवाएं मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
  • नशे, तनाव और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 पर 24×7 मुफ्त और गोपनीय परामर्श उपलब्ध है।

जयपुर में नशे की लत से जूझ रहे लोगों और उनके परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजकीय मनोचिकित्सा केंद्र में एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी पूरी तरह शुरू हो गई है। इस सुविधा के तहत अब शराब, अफीम, स्मैक, हेरोइन, डोडा-पोस्त, गांजा, तंबाकू, गुटखा, बीड़ी-सिगरेट, नींद की गोलियों समेत विभिन्न नशीले पदार्थों की लत से पीड़ित मरीजों को उपचार में इस्तेमाल होने वाली लगभग सभी दवाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। पहले केंद्र में जांच, भर्ती और काउंसलिंग तो मुफ्त थी, लेकिन दवाओं के विकल्प सीमित होने के कारण कई मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ती थीं। अब केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से शुरू हुई इस सुविधा के तहत दवाओं की आपूर्ति एम्स से संबद्ध नेशनल ड्रग डिपेंडेंस ट्रीटमेंट सेंटर गाजियाबाद के माध्यम से की जा रही है। इलाज के दौरान मरीजों और उनके परिजनों की नियमित काउंसलिंग भी की जाएगी, ताकि दोबारा नशे की ओर लौटने की संभावना कम हो। अस्पताल प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मरीजों की पहचान और इलाज से जुड़ी सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को बिना किसी झिझक के सरकारी नशामुक्ति सेवाओं से जोड़ना है, ताकि वे नशे की गिरफ्त से बाहर निकलकर सामान्य जीवन में लौट सकें। वहीं, नशे, तनाव, अवसाद या अन्य मानसिक समस्याओं से जूझ रहे लोग राष्ट्रीय टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 पर 24 घंटे निःशुल्क और गोपनीय परामर्श भी प्राप्त कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ATF में मरीजों को क्या सुविधा मिलेगी?

नशामुक्ति के इलाज में इस्तेमाल होने वाली लगभग सभी दवाएं और काउंसलिंग निःशुल्क मिलेगी।

मानसिक तनाव या नशे की समस्या होने पर किस हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है?

राष्ट्रीय टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 पर 24 घंटे निःशुल्क और गोपनीय परामर्श लिया जा सकता है।