मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

गहलोत को रावण कहते ही केंद्रीय मंत्री शेखावत को सीएम गहलोत ने दी जेल भेजने की धमकी

प्रकाशित: Apr 28, 2023 16:46रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में चुनावी साल के शुरूआत में ही केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और सीएम अशोक गहलोत के बीच जबरदस्त तनातनी देखने को मिल रही है। क्योंकि संजीवनी घोटाले को लेकर दोनों नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है। इस मामले को लेकर इतनी तल्खी बढ़ती जा रही है कि दोनों एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे है।

Jhunjhunu: खनन माफियाओं के आगे सरकार बेबस

चित्तौड़गढ़ में बीजेपी की जनआक्रोश रैली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह ने सीएम गहलोत को राजस्थान की राजनीति का रावण बता दिया था। इसके बाद इस बयान पर गहलोत ने भी पलटवार करते हुए कहा वह जल्दी जेल जा सकता है। शेखावत ने कांग्रेस सरकार के साथ सीएम गहलोत पर जमकर निशाना साधा है। गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- राजस्थान में राजनीति के इस रावण अशोक गहलोत को समाप्त करना होगा।

इस बयान के बाद गहलोत ने कहा कि शेखावत के दोस्त जेल में बैठे है और वह भी जल्द जेल जाएगा। उसने पैसा लूटा है तो उसे जेल जाना होगा। पीएम मोदी इस्तीफा ले ऐसे भ्रष्ट मंत्री का और जल्द से जल्द बर्खास्त करे। चलो मैं रावण हूं लेकिन संजीवनी पीड़ित लोगों के पैसे लौटा में मैं तुम्हें राम कहूंगा।