मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

राजस्थान की मंडियों में लहसुन की जबरदस्त तेजी कीमतों में उछाल

प्रकाशित: Jun 25, 2026 12:55रिपोर्ट: Mohit

राजस्थान में लहसुन की कीमतों जोरदार उछाल दर्ज किया गया है। उत्पादन में कमी और बाजार में लगातार बढ़ती मांग के कारण मंडियों में लहसुन के भाव आसमान छू रहे हैं। प्रतापगढ़ कृषि उपज मंडी में लहसुन का उच्चतम भाव करीब 20 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है, जबकि छोटीसादड़ी मंडी में यह 22 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर को छू चुका है। व्यापारियों के मुताबिक इस बार मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों, तापमान में उतार-चढ़ाव और कुछ क्षेत्रों में रोग प्रकोप के कारण राजस्थान और मध्यप्रदेश के प्रमुख उत्पादक इलाकों में लहसुन का उत्पादन अपेक्षा से कम हुआ है। इसका सीधा असर बाजार में आवक पर पड़ा है और आपूर्ति घटने से कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। मंदसौर, नीमच, रतलाम, प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़ जैसे प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में उत्पादन कम रहने के बावजूद घरेलू बाजार में लहसुन की मांग लगातार बनी हुई है। होटल, रेस्टोरेंट, मसाला उद्योग और बड़े व्यापारिक केंद्रों से खरीदारी बढ़ने के कारण बाजार मजबूत बना हुआ है। बढ़ते दामों से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में उन्हें अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा था। अब अच्छी गुणवत्ता वाले लहसुन का उत्पादन करने वाले किसानों को बेहतर मुनाफा मिलने की उम्मीद है। व्यापारियों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में मंडियों में आवक में उल्लेखनीय बढ़ोतरी नहीं हुई, तो लहसुन के भाव में और तेजी आने की संभावना है।