मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

सर तन से जुदा वाले चिश्तियों पर कसता शिकंजा, अब गौहर चिश्ती गिरफ्तार!

प्रकाशित: Jul 15, 2022 23:12रिपोर्ट: Navtej TV

​​​​​​​नूपुर शर्मा के लिए 'सर तन से जुदा' जैसा विवादित बयान देने वाले गौहर चिश्ती को गुरूवार को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया और उसे अजमेर लाया गया, 17 जून को अजमेर शरीफ़ दरगाह के बाहर खादिम गोहर चिश्ती ने सर तन से जुदा का नारा दिया था जिसके बाद उसपर 25 जून को मुक़दमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद वो परिवार समेत अजमेर से फरार हो गया था, 7 टीमें बनाकर पुलिस लंबे समय से गौहर चिश्ती की तलाश में जुटी हुई थी, जब इनपुट मिला कि वो हैदराबाद में छिपा हुआ है तो पुलिस की एक टीम तुरंत उसे गिरफ्तार करने के लिए निकल पड़ी। गौहर चिश्ती के कट्टर इस्लामी संस्थानों से भी संपर्क बताए जा रहे थे. ऐसे में अब क्योंकि उसकी गिरफ्तारी हो गई है, तो पुलिस हर पहलू से जांच करने वाली है।

वहीं आपकों बतां दे कि गौहर चिश्ती, आदिल चिश्ती, सरवर चिश्ती, ये सभी एक दूसरे से जुड़े हुए हैं. सरवर चिस्थी तो रिश्ते में गौहर का अंकल भी लगता है. बड़ी बात ये भी है कि इन तीनों ने ही नूपुर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की है और विवादित बयान दिए हैं. आदिल चिश्ती का तो एक वीडियो वायरल हुआ था जहां वो हिंदू देवी-देवताओं का मजाक बना रहा था।इन सब के अलावा नूपुर शर्मा विवाद में सलमान चिश्ती का नाम भी सामने आया था. उसने नूपुर को जान से मारने की धमकी दी थी. उसका एक वीडियो वायरल हुआ था जहां वो नुपुर शर्मा की गर्दन लाने वाले को अपना मकान देने की घोषणा कर रहा था. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सलमान चिश्ती को गिरफ्तार कर लिया था।

गौहर चिश्ती की अगर बात करे तो उसे साल 2020 में सीआरपीएफ का वीडियो बनाने और जासूसी के शक में गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने उसे चेतावनी देते हुए छोड़ दिया था. वहीं अब कहा जा रहा है कि गौहर चिश्ती ने उदयपुर में कन्हैयालाल के हत्यारों से मुलाकत भी की थी।